Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन सेवा का शुभारंभ

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन सेवा का शुभारंभ

कुल्टी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर कुल्टी क्षेत्र में एक प्रेरणादायक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूरबार महिला समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से गरीब, पिछड़े एवं जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराया गया।


कार्यक्रम में भाजपा आसनसोल जिला मीडिया प्रभारी एवं कुल्टी विधानसभा मंडल उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित था। उनकी जयंती के अवसर पर शुरू की गई यह भोजन सेवा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक छोटा सा प्रयास है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश नेता विवेकानंद भट्टाचार्य, दिलीप गुप्ता, सिद्धेश्वर राय, काजल दास, दूरवार महिला समिति की ओर से रवि घोष तथा समिति के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।


कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा आसनसोल जिला उपाध्यक्ष विकी प्रसाद की विशेष भूमिका रही। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा और सभी के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
आयोजकों ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से प्रारंभ की गई यह सेवा अब नियमित रूप से जारी रहेगी। प्रतिदिन संध्या समय बड़ी संख्या में गरीब एवं वंचित बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को पोषण और सहारा प्रदान करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों एवं सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। जिसु राय, राहुल घोष, संजीत केसरी, विजय बावरी, डॉ अबरार अहमद, मिथुन पासवान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मजयंती पर सीतारामपुर स्टेशन रोड स्थित नवनिर्मित भाजपा कार्यालय में आसनसोल जिला भाजपा मीडिया इंचार्ज सह कुल्टी विधानसभा के उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा के नेतृत्व में माला दान और लड्डू बांट गया।