नियामतपुर व्यापारियों ने नव-निर्वाचित विधायक जितेंद्र तिवारी को दी बधाई, मिला ‘डबल इंजन’ विकास का भरोसा
कुल्टी:पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जीत का परचम लहराने के बाद, नव-निर्वाचित विधायक श्री जितेंद्र तिवारी से मिलने और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में आज नियमतपुर मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें शानदार जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।परंपरा और सम्मान का संगममुलाकात के दौरान चैंबर के सदस्यों ने बेहद गर्मजोशी के साथ नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत किया। संगठन की ओर से श्री जितेंद्र तिवारी जी को सम्मान का प्रतीक ‘उत्तरीय’ (अंगवस्त्र) ओढ़ाया गया। इसके साथ ही उन्हें फूलों का गुलदस्ता और एक सुंदर स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।मिठाई के साथ ‘डबल इंजन’ सरकार का भरोसा विधायक श्री जितेंद्र तिवारी ने भी व्यापारियों का मुंह मीठा कराकर इस खुशी को साझा किया। उन्होंने चैंबर के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि राज्य में आई नई ‘डबल इंजन’ की सरकार क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने और व्यापारिक माहौल को और बेहतर बनाने का दृढ़ आश्वासन दिया। वहीं, चैंबर की ओर से भी पांडवेश्वर के विकास कार्यों में विधायक को हर संभव पूर्ण सहयोग देने का वादा किया गया।बैठक में ये गणमान्य रहे उपस्थितइस गरिमामयी अवसर पर नियमतपुर मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:श्री सचिन बल्लोदिया सचिव श्री राजेश डोकनिया कोषाध्यक्षश्री आशीष घीड़िया संयुक्त सचिवश्री प्रकाश डोकनिया संगठन सचिवश्री सरवन बोगीश्री बिजय गोयलश्री राज किशन परीकश्री रविकांत कुशवाहा











