Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पश्चिम बर्धमान में “1000 पोस्ट पोल वायलेंस” का दावा, तृणमूल विधायकों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पश्चिम बर्धमान में “1000 पोस्ट पोल वायलेंस” का दावा, तृणमूल विधायकों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

मलय घटक का आरोप — मतगणना खत्म होते ही शुरू हुई हिंसा, पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं अब भी जारी

आसनसोल:पश्चिम बर्धमान जिले में कथित पोस्ट पोल वायलेंस को लेकर सियासत तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता मलय घटक ने दावा किया है कि 2026 विधानसभा चुनाव के बाद जिले में करीब “एक हजार पोस्ट पोल वायलेंस” की घटनाएं सामने आई हैं।

इसी मुद्दे को लेकर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस के चार विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चुनाव परिणाम घोषित होने और मतगणना समाप्त होने के तुरंत बाद से जिले के विभिन्न इलाकों में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं शुरू हो गईं। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घरों में भी हमला, लूटपाट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं हुई हैं।

मलय घटक ने कहा कि इन घटनाओं से संबंधित फोटो और वीडियो फुटेज भी शिकायत पत्र के साथ पुलिस प्रशासन को सौंपे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा की घटनाएं अब भी जारी हैं, जिससे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

तृणमूल नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Latest News