Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पारबेलिया में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पारबेलिया में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

संकतोड़िया : ईसीएल की पारबेलिया कोलियरी, सोदपुर क्षेत्र द्वारा CISTEA के सहयोग से 27 जून 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया।

प्रतिमा का अनावरण जितेंद्र प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सोदपुर क्षेत्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर पी. के. सिंह, जीएम/एजेंट, पारबेलिया एवं चिनाकुड़ी ग्रुप ऑफ माइंस, क्षेत्रीय प्रबंधक (एचआर), दीनानाथ उपासक, महासचिव, सिस्टा ईसीएल, जलालुदीन मियां एससी/एसटी/बीसी कॉर्डिनेशन कॉउंसिल काजोरा एरिया पारबेलिया सिस्टा के रामजनम हरिजन, अनिल धोबी, रामकुमार राम, रामबदन हरिजन एवं सिस्टा के प्रतिनिधिगण, जेसीसी सदस्य, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि, कर्मचारीगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

समारोह में भारत के संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय, समानता तथा वंचित वर्गों के उत्थान के महानायक डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान में निहित समानता, गरिमा, समावेशिता और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। प्रतिमा की स्थापना ईसीएल की संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा प्रदान करेगी।
समारोह का समापन प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के साथ हुआ।