बंगाल-झारखंड सीमा पर राज्य मंत्री उमेश राय का भव्य स्वागत: ढोल-नगाड़ों और ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा डुबुरडीही चेकपोस्ट
कुल्टी: पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्री एवं हावड़ा उत्तर से भाजपा विधायक उमेश राय का बुधवार देर रात बंगाल-झारखंड सीमा स्थित डुबुरडीही चेकपोस्ट पर कुल्टी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। मंत्री अपने पैतृक गांव जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला चेकपोस्ट पर पहुंचा, पूरा क्षेत्र ढोल-नगाड़ों की गूंज, “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं ने उन पर पुष्पवर्षा की और भारी मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्पइस दौरान कुल्टी भाजपा मंडल पदाधिकारी मनमोहन राय और बराकर के वरिष्ठ समाजसेवी अवध किशोर शर्मा ने माननीय मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर आयोजित एक संक्षिप्त बैठक में संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में तेजी लाने पर गंभीर चर्चा हुई। मनमोहन राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “उमेश राय जी के कुशल मार्गदर्शन में हम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।”जनता के प्रति समर्पित नेता हैं उमेश राय: अवध किशोरसमाजसेवी अवध किशोर शर्मा ने मंत्री के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उमेश राय जी पूरी तरह से जनता के प्रति समर्पित और एक अत्यंत कर्मठ जनप्रतिनिधि हैं। उनका सेवा भाव और सादगी हम सभी कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत है।बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूददेर रात हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोमनाथ माझी, आदित्य नारायण शर्मा, सीथुन चक्रवर्ती, गौरव सिंह, चंदन सिंह, सोनू पांडे, मोहन पाशी सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मंत्री उमेश राय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।










