आज पश्चिम बंगाल सरकार के बजट में पश्चिम बर्धमान में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव आसनसोल के जनगण के लिए ख़ुशी की खबर है कारण आसनसोल के जिला अस्पताल में ही वो सुविधा मौजूद है जो एक मेडिकल कॉलेज को जरूरत होती है । जिला अस्पताल में 750 बेड़ है जब की मेडिकल कॉलेज के लिए 400 बेड़ वाले अस्पताल की जरूरत होती है । अब ये सुनिश्चित हो गया है कि मेडिकल कॉलेज आसनसोल में ही बनेगा । आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स इसके लिए सरकार का आभार प्रकट करता है ।
पश्चिम बंगाल सरकार के बजट प्रस्ताव में आसनसोल दुर्गापुर में मेट्रोरेल परियोजना पर बात हुई हुई है । हम इसका स्वागत करतें हैं । मैं समझता हूं अभी इस अंचल में उधोग लगाने पर जोड़ देना चाहिए । अभी इस अंचल में मेट्रोरेल परिसेवा किसी भी हाल में सफल नहीं होगी । अभी आसनसोल शहर की ट्राफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सर्वप्रथम बाजार क्षेत्र में एक फ्लाइओवर की सख्त जरूरत है । जनसंख्या एवं आवागमन दृष्टी से अभी मेट्रोरेल की कोई खास जरूरत महसूस नहीं होती है । Ola and Uber जैसी परिसेवा यहां सफल नहीं हो पाई । कारण अभी उस तरह का यात्री का आना जाना इस अंचल में नहीं हो रहा है । मेट्रोरेल पंचवर्षीय योजना है , हो सकता है तब तक ये क्षेत्र मेट्रोरेल के लिए उपयुक्त हो जाए ।
अगर दामोदर नदी के उपर सेतु की घोषणा होती तो और भी खुशी होती ।










