Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: टीएमसी को झटका, आरा डंगल के 200 युवाओं ने थामा हाथ

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

बराकर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: टीएमसी को झटका, आरा डंगल के 200 युवाओं ने थामा हाथ

बराकर/कुलटी:कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बराकर वार्ड नंबर 67 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। बुधवार शाम को आरा डंगल इलाके में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान करीब 200 युवाओं ने टीएमसी का दामन छोड़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दलबदल से क्षेत्र में कांग्रेस की ताकत में भारी इजाफा हुआ है।यह पूरा जुड़ाव कार्यक्रम स्थानीय कांग्रेस नेता रवि यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पार्टी में शामिल हुए युवाओं का वरिष्ठ नेताओं ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद युवाओं ने हुंकार भरते हुए कहा, “अब अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम न्याय, रोजगार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।”टीएमसी से आए ये प्रमुख चेहरेकांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में आदिल जमाल, अंसार अंसारी, सैयद शाहिद अनवर, सैयद शारिक, मो. समीर अंसारी, मो. इमरान अंसारी, अफ्ताब अली, इमामुद्दीन शाह, मो. शाबान, मो. कासिम अंसारी, अरमान खान, मो. बिक्की, सोहेल अंसारी, मो. फारूक और अबू तालिब शामिल हैं।कुल्टी में बदलाव की आंधी: कांग्रेससभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “जनता की आवाज़, कांग्रेस के साथ” है। उन्होंने दावा किया कि अब कुल्टी विधानसभा में बदलाव की जो आंधी शुरू हुई है, वह थमेगी नहीं। पार्टी हर नागरिक को उसका हक, रोजगार और सम्मान दिलाकर रहेगी।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आरा डंगल में एक साथ 200 युवाओं के पाला बदलने से वार्ड number 67 सहित पूरे कुलटी क्षेत्र में कांग्रेस की जमीन बेहद मजबूत होगी, जो आगामी चुनावों में टीएमसी के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।