दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
बिष्णुपुर रेलवे स्टेशन पर चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान
आद्रा, दिनांक 13.08.2026: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2026 को बिष्णुपुर (VSU) रेलवे स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेक (सघन टिकट जांच) अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट/अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण, टिकट जांच को सुदृढ़ करना तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
फोर्ट्रेस चेक (सघन टिकट जांच) के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 182 मामलों का पता लगाया गया तथा इन मामलों से कुल ₹39,480/- का रेलवे राजस्व अर्जित किया गया।
जांच के दौरान 46 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए तथा 09 यात्री अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पाए गए। इनके अतिरिक्त अन्य श्रेणियों में भी मामलों का पता लगाया गया तथा नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इस विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान यात्रियों के टिकट एवं यात्रा प्राधिकरण की सघन जांच की गई तथा अनियमित यात्रा से संबंधित मामलों में रेलवे नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई।
अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।
आद्रा मंडल द्वारा रेलवे राजस्व की सुरक्षा, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश तथा यात्रियों को नियमों के अनुरूप यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रकार के सघन टिकट जांच (फोर्ट्रेस चेक) अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।










