बेगुनिया हाई स्कूल में पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान: छात्रों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी
बराकर: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बेगुनिया हाई स्कूल में एक दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक करना था। अभियान का नेतृत्व बराकर फांड़ी प्रभारी अंजन रजक ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी कुल्टी एसके जावेद हुसैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सांकतोड़िया फांड़ी प्रभारी विनय दास ने किया।अनजान लिंक और फर्जी ऐप से रहें दूरकार्यक्रम के दौरान साइबर एक्सपर्ट सुभाशीष घोष और कल्याणेश्वरी फांड़ी प्रभारी पार्थो सरकार ने छात्रों को वर्तमान में हो रही ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी ऐप और सोशल मीडिया के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सचेत करते हुए कहा कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक विवरण या UPI पिन साझा न करें। साथ ही, किसी भी अनवेरिफाइड वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड करने से बचें।नशे और बाल विवाह के खिलाफ भी दी सीखमुख्य अतिथि एसीपी जावेद हुसैन ने छात्रों को डिजिटल युग में सतर्क रहने की सलाह देने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिया। उन्होंने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने और समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।याद रखें ये जरूरी नंबरपुलिस प्रशासन की ओर से छात्रों को दो महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर संपर्क करें। इसके अलावा, किसी भी अन्य आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर डायल करें।इस अवसर पर बराकर ट्रैफिक प्रभारी विनय लायक, एएसआई अशीम चक्रवर्ती सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।










