आज कोलकाता हवाई अड्डे पर पूर्व सांसद व डोमा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज जी का कोलकाता एयरपोर्ट SC/ST एसोसिएशन और पश्चिम बंगाल डोमा परिसंघ राज्य पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कोलकाता एयरपोर्ट में पश्चिम बंगाल डोमा परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष बासुदेब मंडल, राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजलि बरूआ ,डोमा परिसंघ महिला विंग, 0 रुकैया बीबी समेत पश्चिम बंगाल राज्य डोमा परिसंघ टीम के अन्य सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
डोमा परिसंघ की महारैली 30 नवंबर को होगी यहां से भारी संख्या में लोग रैली में एकजुट होंगे। समाज के विकास और एकता के लिए सभी ने अपने विचार साझा किए।


Post Views: 114










