Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भाजपा कुल्टी मंडल एक का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का जिला अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन.

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भाजपा कुल्टी मंडल एक का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का जिला अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन.

बराकर. कुल्टी ब्लॉक भाजपा मंडल एक का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को बराकर महाबीर भवन मे प्रारम्भ हुआ, इस प्रशिक्षण शिविर का शुभ उद्घाटन मुख्य अथिति स्वरुप उपस्थित आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष देवतानु भट्टचार्य ने दीप प्रज्वलित एवं भारत माता, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किया, वही भाजपा मंडल एक अध्यक्ष संजु घोष ने जिला अध्यक्ष को उत्तरीय ओर पुष्प गुच्छ देकर सम्मनित किया गया, शिबिर मे बड़ी संख्या मे मंडल कोर कमिटी, शक्ति केंद्र प्रमुख, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा,जिला कमिटी सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ता गर्म जोसी के साथ शामिल रहे, शिबिर के दौरान जिला अध्यक्ष की मौजूदगी मे राज्य ओर केंद्र सरकार की लाभार्थी चिन्हित योजनाओं को प्रोजक्टर के माध्यम से दिखाई गई, प्रशिक्षण शिबिर मे मंडल अध्यक्ष संजु घोष, सत्यजीत दास शिल्पी राय राजू यादव, सिद्धार्थ चौहान, इंद्रजीत पाल महेश सिंग, के के सिन्हा, बिकाश झाल अणुप अग्रवाल, दीपक झा मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे, प्रशिक्षण शिबिर को सम्बोधित करते हुवे जिला अध्यक्ष देवतानु भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जो संकल्प था, उस संकल्प को एक एक कार्यकर्ता जाने, सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान पर रहने वाले ब्यक्ति तक पहुंचना एक मात्र उदेश्य, जिसे एक एक कार्यकर्ता भली भाती अपने दिल मे ठान ले. प्रशिक्षण शिबर मे उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों ने अपने बिचार रखे, कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रेम देव दास, बिनय यादव, सोनु चौरसिया, बिट्टू बिस्वाकर्मा, अजित तांती, बबलू राम, प्रसंजीत दास, बिस्वाजीत सेन अर्पण पाल,सहित सदस्यों को अहम योगदान रहा.