Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भारत सरकार के इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी को चारों ट्रेड यूनियनों ने सौंपा संयुक्त ज्ञापन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दिनांक: 12 जुलाई 2026
स्थान: SAIL–IISCO Steel Plant (ISP), बर्नपुर

भारत सरकार के इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी को चारों ट्रेड यूनियनों ने सौंपा संयुक्त ज्ञापन

भारत सरकार के माननीय इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी के आज SAIL–IISCO Steel Plant (ISP), बर्नपुर दौरे के दौरान संयंत्र की चारों कार्यरत ट्रेड यूनियनों—INTUC, CITU, AITUC एवं HMS—के प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर SAIL के CMD श्री अशोक कुमार पांडा तथा DIC श्री सुरजीत मिश्रा भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल में निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल थे—

INTUC
आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक)

श्री हरजीत सिंह- अध्यक्ष
श्री बिप्लब माझी – महासचिव

CITU
श्री- सौरेन चटर्जी
श्री- प्रतीक गुप्ता

AITUC
श्री- उत्पल सिन्हा
श्री- प्रदीप साहू

HMS
श्री- एम. डी. मुमताज़ अहमद
श्री- शशांक खजूर

यूनियनों ने माननीय मंत्री का स्वागत करते हुए SAIL-ISP को द्वितीय चरण के आधुनिकीकरण एवं विस्तार परियोजना के लिए चयनित किए जाने पर भारत सरकार एवं इस्पात मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

ज्ञापन में निम्न प्रमुख मांगें रखी गईं—

– NJCS वेज एग्रीमेंट का शीघ्र अंतिम न- िष्पादन।
– कर्मचारियों के 39 माह के लंबित एरियर का तत्काल भुगतान।
– HRA सहित सभी लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान।
– ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार के वेतनमान के अनुरूप मजदूरी एवं सभी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा सुविधाएँ।
– पात्र ठेका श्रमिकों को आयुष्मान भारत सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।
– प्रस्तावित लगभग 40% ठेका श्रमिकों की छंटनी पर पुनर्विचार।
– बर्नपुर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं चिकित्सा कर्मियों की नियमित नियुक्ति।
– SAIL-ISP के विद्यालयों का पुनर्जीवन अथवा कर्मचारियों को शिक्षा भत्ता।
– अक्टूबर 2024 की हड़ताल के बाद स्थानांतरित कर्मचारियों को मानवीय आधार पर पुनः SAIL-ISP में वापस लाना।

चारों यूनियनों ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय इस्पात मंत्री कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की इन महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल करेंगे। साथ ही यूनियनों ने आश्वस्त किया कि वे SAIL-ISP के द्वितीय चरण के आधुनिकीकरण एवं विस्तार कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देती रहेंगी।

धन्यवाद।

INTUC | CITU | AITUC | HMS
SAIL–IISCO Steel Plant, Burnpur