रील्स बनाने के दौरान गंगा में डूबा युवक, गोताखोरों ने शुरू की तलाश

हावड़ा: रामकृष्णपुर घाट पर रील्स बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि रील्स बनाते समय एक युवक गंगा नदी के तेज बहाव में डूब गया। लापता युवक की पहचान मोहम्मद तौहीद आक्रम (30) के रूप में हुई है, जो हावड़ा के शिवपुर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए गंगा में गोताखोरों को उतारा गया।
बचाव दल द्वारा नदी में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। टीम की ओर से तलाश जारी है।
⚠️ अपील: तेज बहाव के दौरान नदी या घाट के किनारे रील्स बनाने और जोखिम उठाने से बचें।










