प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे,
आद्रा मंडल
आद्रा, दिनांक: 13.09.2025
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एसएंडटी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 15 सितम्बर 2025 (सोमवार) से 21 सितम्बर 2025 (रविवार) तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है, जिसे मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा द्वारा अनुमोदित किया गया है। इस अवधि में कुछ कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ेगा :
रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
1. 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू पैसेंजर – 19.09.2025 एवं 21.09.2025 को रद्द रहेगी।
2. 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर – 21.09.2025 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / प्रारंभ (Short Termination / Origination)
1. 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू पैसेंजर – 16.09.2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी।
2. 13503/13504 (बर्धवान–हटिया–बर्धवान) मेमू एक्सप्रेस – 16.09.2025, 18.09.2025, 19.09.2025 एवं 21.09.2025 को गोमो स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान गोमो– हटिया–गोमो खंड की सेवा रद्द रहेगी।
3. 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस – 15.09.2025 से 19.09.2025 एवं 21.09.2025 को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान बोकारो–धनबाद –बोकारो खंड में सेवा रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारण (Rescheduling)
1. 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस – 21.09.2025 को बक्सर से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
2. 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस – 16.09.2025 को हटिया से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
3. 68088 (धनबाद– बांकुडा ) पैसेंजर – 21.09.2025 को धनबाद से 01 घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी।
मार्ग परिवर्तन (Diversion)
1. 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस – 16.09.2025, 17.09.2025 एवं 20.09.2025 को चांडिल–पुरूलिया– कोटशीला–मुरी मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से होकर चलेगी।
नियंत्रण (Controlling)
1. 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस – 15.09.2025, 17.09.2025 एवं 20.09.2025 को नियमित समय पर चलने पर राजाबेरा–बोकारो खंड में 30 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशनों पर बार-बार घोषणाएं की जाएंगी।









