Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत आद्रा मंडल में जागरूकता अभियान आयोजित”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत आद्रा मंडल में जागरूकता अभियान आयोजित”

आद्रा, दिनांक : 20.05.2026

भारतीय रेल द्वारा दिनांक 15.05.2026 से 05.06.2026 तक आयोजित “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आद्रा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में पुरुलिया रेलवे कॉलोनी में “Clean Surroundings, Green Future — Say No to Plastic, Choose Eco-Friendly Living” विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे कॉलोनी के निवासियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त मंडल के विभिन्न स्टेशनों, यूनिटों आदि पर भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता एवं स्वच्छता शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आद्रा मंडल द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।