प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/07/27
*श्रावणी मेला के दौरान देवघर–सरायगढ़–देवघर स्पेशल ट्रेन सेवा का विस्तार*
आसनसोल, 15 जुलाई, 2026:
श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देवघर एवं सरायगढ़ के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन की सेवा को उसके वर्तमान मार्ग, ठहराव एवं समय-सारिणी के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है।
05573/05574 सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ स्पेशल तथा 05574/05573 देवघर–सरायगढ़–देवघर स्पेशल का परिचालन 16.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन (कुल 47 फेरे) सरायगढ़ एवं देवघर से क्रमशः किया जाएगा। यह ट्रेन अपने वर्तमान 12-कोच मेमू रेक संयोजन के साथ चलेगी। इस संबंध में अन्य सभी निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे।
Post Views: 56










