प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/07/36
*श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल विशेष मेमू, डेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन करेगा*
आसनसोल, 20 जुलाई 2026:
श्रावणी मेला-2026 के दौरान कांवरियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल जसीडीह, बैद्यनाथ धाम, देवघर, बासुकीनाथ, गोड्डा एवं जमालपुर को जोड़ने वाली विशेष मेमू, डेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों का व्यापक परिचालन करेगा।
श्रावणी मेला भारत के सबसे बड़े वार्षिक धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें लाखों श्रद्धालु बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए आते हैं तथा इसके उपरांत बाबा बासुकीनाथ धाम की यात्रा करते हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंडल ने अतिरिक्त रेल सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की है, जिससे निर्बाध यात्रा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।
ये विशेष ट्रेनें 29.07.2026 से 30.08.2026 तक संचालित की जाएंगी।
जसीडीह–बैद्यनाथ धाम के बीच प्रतिदिन मेमू विशेष सेवाएं (03 जोड़ी ट्रेनें | 33 फेरे)
बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जसीडीह जंक्शन प्रमुख रेलवे प्रवेश द्वार है। जसीडीह जंक्शन एवं बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन तीन जोड़ी मेमू विशेष ट्रेनों का कुल 33 फेरों में परिचालन किया जाएगा।
– 03501 जसीडीह–बैद्यनाथ धाम मेमू विशेष
– 03502 बैद्यनाथ धाम–जसीडीह मेमू विशेष
– 03503 जसीडीह–बैद्यनाथ धाम मेमू विशेष
– 03504 बैद्यनाथ धाम–जसीडीह मेमू विशेष
– 03505 जसीडीह–बैद्यनाथ धाम मेमू विशेष
– 03506 बैद्यनाथ धाम–जसीडीह मेमू विशेष
संक्षिप्त समय-सारणी:
03501/03503/03505 जसीडीह–बैद्यनाथ धाम मेमू विशेष जसीडीह से 04.25 बजे, 13.40 बजे एवं 21.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा बैद्यनाथ धाम 04.45 बजे, 13.57 बजे एवं 21.45 बजे पहुंचेगी।
03502/03504/03506 बैद्यनाथ धाम–जसीडीह मेमू विशेष बैद्यनाथ धाम से 04.55 बजे, 14.07 बजे एवं 22.05 बजे प्रस्थान करेगी तथा जसीडीह 05.15 बजे, 14.25 बजे एवं 22.25 बजे पहुंचेगी।
उक्त मेमू विशेष ट्रेनें जसीडीह एवं बैद्यनाथ धाम के मध्य सत्संग नगर हॉल्ट स्टेशन पर भी ठहरेंगी।
देवघर–जसीडीह के बीच प्रतिदिन मेमू विशेष सेवा (01 जोड़ी)
देवघर रेलवे स्टेशन एवं जसीडीह जंक्शन के बीच बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिदिन एक जोड़ी मेमू विशेष ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
– 03507 देवघर–जसीडीह मेमू विशेष – प्रस्थान 08.40 बजे, आगमन 09.00 बजे
– 03508 जसीडीह–देवघर मेमू विशेष – प्रस्थान 22.40 बजे, आगमन 23.00 बजे
जसीडीह–बासुकीनाथ के बीच प्रतिदिन मेमू विशेष सेवाएं (03 जोड़ी ट्रेनें | 33 फेरे)
बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन के उपरांत बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम की यात्रा भी करते हैं। इस पारंपरिक तीर्थ यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रतिदिन तीन जोड़ी मेमू विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
– 03509 जसीडीह–बासुकीनाथ मेमू विशेष
– 03510 बासुकीनाथ–जसीडीह मेमू विशेष
– 03513 जसीडीह–बासुकीनाथ मेमू विशेष
– 03514 बासुकीनाथ–जसीडीह मेमू विशेष
– 03515 जसीडीह–बासुकीनाथ मेमू विशेष
– 03516 बासुकीनाथ–जसीडीह मेमू विशेष
संक्षिप्त समय-सारणी:
03509/03513/03515 जसीडीह–बासुकीनाथ मेमू विशेष जसीडीह से 09.20 बजे, 12.50 बजे एवं 19.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा बासुकीनाथ 10.40 बजे, 14.10 बजे एवं 20.30 बजे पहुंचेगी।
03510/03514/03516 बासुकीनाथ–जसीडीह मेमू विशेष बासुकीनाथ से 11.10 बजे, 17.30 बजे एवं 21.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा जसीडीह 12.30 बजे, 18.50 बजे एवं 22.20 बजे पहुंचेगी।
ये विशेष ट्रेनें मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहरेंगी।
बासुकीनाथ–देवघर के बीच प्रतिदिन मेमू विशेष सेवा (01 जोड़ी ट्रेन | 33 फेरे)
बासुकीनाथ एवं देवघर के बीच सीधी रेल संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिदिन एक जोड़ी मेमू विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
– 03517 बासुकीनाथ–देवघर मेमू विशेष – प्रस्थान 14.40 बजे, आगमन 15.40 बजे
– 03518 देवघर–बासुकीनाथ मेमू विशेष – प्रस्थान 16.00 बजे, आगमन 17.00 बजे
ये विशेष ट्रेनें मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहरेंगी।
जमालपुर–देवघर के बीच साप्ताहिक पैसेंजर विशेष सेवा (प्रत्येक रविवार | 05 फेरे)
बिहार एवं आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त रेल संपर्क उपलब्ध कराने के लिए 02.08.2026 से 30.08.2026 तक प्रत्येक रविवार निम्नलिखित पैसेंजर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
– 03442 जमालपुर–देवघर पैसेंजर विशेष – प्रस्थान 05.10 बजे, आगमन 10.10 बजे
– 03441 देवघर–जमालपुर पैसेंजर विशेष – प्रस्थान 15.45 बजे, आगमन 22.25 बजे
ये विशेष ट्रेनें मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहरेंगी।
देवघर–गोड्डा के बीच साप्ताहिक पैसेंजर विशेष सेवा (प्रत्येक रविवार | 05 फेरे)
02.08.2026 से 30.08.2026 तक प्रत्येक रविवार निम्नलिखित पैसेंजर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
– 03443 गोड्डा–देवघर पैसेंजर विशेष – प्रस्थान 13.15 बजे, आगमन 15.20 बजे
– 03444 देवघर–गोड्डा पैसेंजर विशेष – प्रस्थान 10.45 बजे, आगमन 12.40 बजे
ये विशेष ट्रेनें मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहरेंगी।
इन अतिरिक्त रेल सेवाओं से लाखों कांवरियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम होगी, भीड़भाड़ में कमी आएगी, तीर्थस्थलों तक पहुंच बेहतर होगी तथा पूरे श्रावणी मेला अवधि के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अधिसूचित समय-सारणी, ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे कर्मचारियों का सहयोग करें।










