Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

**सामाजिक जागरूकता और अदिकार्ना फाउंडेशन का कार्य*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पश्चिम बर्दवान, आसनसोल लोकसभा के कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांधीनगर, नियर रेलवे स्टेशन कॉलोनी में, अदिकार्ना फाउंडेशन ने दत्तपंत थेंगई नेशनल बोर्ड फॉर वर्कर्स एजुकेशन एंड डेवलपमेंट के सहयोग से एक महत्वपूर्ण जागरूकता आभा आयुष्मान भारत कैंप का आयोजन किया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आभा कार्ड के लाभों के बारे में जागरूक करना था। इस पहल से समाज सेवा के प्रति फाउंडेशन की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। इस शिविर में 150 से अधिक पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आभा कार्ड के लिए पंजीकरण करवाया।
उपस्थिति रीजनल एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष गोविंद माझी और डायरेक्टर विजन चक्रवर्ती जोनल इंचार्ज ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। एजुकेशन एंड डेवलपमेंट संस्था की ओर से स्वैच्छिक सेवी मनोमिता कर्मकार भी मौजूद थीं। अदिकार्ना फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा ने जोर देकर कहा कि यह एक महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर है और ऐसे कार्यक्रम हर वार्ड में तथा पूरे शिल्पांचल में आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से लोगों को आयुष्मान भारत आधार कार्ड का सीधा लाभ मिलेगा।

श्री वर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति व्यक्ति को ₹5 लाख का स्वास्थ्य कार्ड मिलता है, जिससे वे अपना स्वास्थ्य जांच करवा सकते हैं और भारतवर्ष के किसी भी अस्पताल में आभा आयुष्मान कार्ड से इलाज करा सकते हैं। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के इस प्रकल्प को गरीब परिवारों के लिए “स्वर्णिम” बताया और कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कई योजनाओं के माध्यम से सभी को लाभ देने का काम किया है। आने वाले समय में भी स्वास्थ्य से जुड़ी कई और योजनाएं लाने की बात कही, जिससे देश की जनता को लाभ मिलेगा।
दुलाल सिंह, बाबन यादव, और कई अन्य सदस्यों के भरपूर सहयोग से यह जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में अदिकार्ना फाउंडेशन के समर्पण को दर्शाता है।