Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

# सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज को लेकर आईआईटी खड़गपुर एवं पश्चिम मेदिनीपुर जिला प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

# सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज को लेकर आईआईटी खड़गपुर एवं पश्चिम मेदिनीपुर जिला प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक

*पश्चिम बंगाल सरकार की नवाचार पहल में क्षेत्रीय समन्वयक की भूमिका निभाएगा आईआईटी खड़गपुर*

खड़गपुर 9 अक्टूबर 2026:*भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती के नेतृत्व में संस्थान के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम मेदिनीपुर के जिलाधिकारी श्री बिजिन कृष्णा, आईएएस, के साथ सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज (Seva First Innovation Challenge) के आयोजन, तैयारियों एवं आपसी समन्वय को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा *सेवा संकल्प महाअभियान* के अंतर्गत संचालित एक नवाचार पहल है।

इस पहल में आईआईटी खड़गपुर क्षेत्रीय समन्वयक (Zonal Coordinator) की भूमिका निभा रहा है। संस्थान जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता बढ़ाने, नवाचार संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा युवा प्रतिभाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों, युवा नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों, उद्यमियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे सामाजिक एवं विकासात्मक चुनौतियों के समाधान के लिए अपने नवाचारी विचारों और व्यावहारिक तकनीकों को प्रस्तुत कर सकें।

इस प्रतियोगिता में कृषि, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं आपदा प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा तथा सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

बैठक के दौरान आईआईटी खड़गपुर एवं जिला प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने, शैक्षणिक संस्थानों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, उद्यमिता एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

इस पहल के अंतर्गत क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय नवाचार सम्मेलनों के आयोजन की भी परिकल्पना की गई है, जिनके माध्यम से प्रतिभाशाली नवप्रवर्तकों की पहचान कर उन्हें व्यापक स्तर पर अपने विचारों एवं तकनीकी समाधानों को प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

आईआईटी खड़गपुर ने इस पहल के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा समाज के समग्र विकास के लिए शैक्षणिक संस्थानों एवं प्रशासन के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Latest News

Related News