Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत आद्रा मंडल में विभिन्न स्वच्छता अभियानों का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत आद्रा मंडल में विभिन्न स्वच्छता अभियानों का आयोजन

आद्रा, दिनांक: 10.10.2026

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आज, दिनांक 10.10.2026 को विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अनधिकृत विज्ञापनों को हटाने, पान-गुटखा के दागों की सफाई, मंडल रेलवे अस्पताल, आद्रा परिसर में संयुक्त श्रमदान तथा आद्रा स्टेशन पर वाटर कूलर की सफाई की निगरानी सहित विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

अभियान के दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों, फुटओवर ब्रिज (FOB), सबवे, बाउंड्री वॉल तथा रेलवे कॉलोनियों में लगे अनधिकृत पोस्टर, दीवारों पर लिखे विज्ञापन, स्टिकर, बैनर एवं होर्डिंग्स को हटाया गया। इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसरों को अनावश्यक एवं अनधिकृत विज्ञापनों से मुक्त कर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखना है।

इसके अतिरिक्त, ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान के तहत आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों की दीवारों, पिलरों, सीढ़ियों, फुटओवर ब्रिज, सबवे तथा प्लेटफॉर्मों के कोनों पर जमा पान-गुटखा के लाल दागों को हटाने के लिए विशेष स्क्रबिंग एवं सफाई अभियान चलाया गया। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा रेलवे परिसरों में दोबारा गंदगी फैलने से रोकने के उद्देश्य से साफ किए गए स्थानों पर “थूक कर मत गंदा करो” एवं “No Spitting” जैसे संदेशों वाले साइनबोर्ड तथा ‘स्वच्छ रेल’ से संबंधित जागरूकता संकेतक भी लगाए गए।

इसी क्रम में मंडल रेलवे अस्पताल, आद्रा परिसर में संयुक्त श्रमदान (Combined Shramdaan) का आयोजन किया गया, जिसमें परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, आद्रा स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर की सफाई की निगरानी की गई, ताकि स्वच्छता एवं रखरखाव के निर्धारित मानकों को बनाए रखा जा सके।

इसके अतिरिक्त, ‘स्वच्छ रेल’ अभियान के अंतर्गत पुरुलिया (PRR) स्टेशन पर नव-स्वच्छीकृत स्थानों पर ट्रेन संख्या 12801 के पैंट्री कार का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ट्रेन की पैंट्री कार में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेना तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर खानपान सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में स्वच्छता मानकों के अनुपालन पर ध्यान देना था।

इसके साथ ही, पुरुलिया, जयचंडी पहाड़, बोकारो एवं आद्रा सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत स्टेशन परिसरों, प्लेटफॉर्मों तथा यात्रियों के आवागमन वाले प्रमुख क्षेत्रों की व्यापक सफाई की गई। साथ ही, स्टेशनों पर उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों की भी सफाई की गई, ताकि उनकी स्वच्छता एवं उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।

आद्रा मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत रेलवे स्टेशनों, अस्पताल परिसर एवं अन्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, अनधिकृत विज्ञापनों पर अंकुश लगाने तथा यात्रियों एवं रेलकर्मियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।