N.A. Trick Tutorial में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
राउरकेला, 15 अगस्त: पानपोष स्थित N.A. Trick Tutorial में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कारी गुलाम मुर्तज़ा साहब द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई।
इस अवसर पर महफूज़ साहब, साबिर साहब, निज़ाम साहब, बंटी साहब, कारी मसूद साहब, आसिफ हुसैन एवं माजिद साहब सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, भाईचारे और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां एवं गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
N.A. Trick Tutorial के संचालक नाज़िम सर ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी शिक्षा देना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनमें देशप्रेम, अनुशासन, एकता, भाईचारा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है और उसे पहचानकर आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला।









