Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

SGW कुल्टी के श्रमिकों का फूटा गुस्सा: सेंट्रल वेजेस की मांग को लेकर सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर!

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

SGW कुल्टी के श्रमिकों का फूटा गुस्सा: सेंट्रल वेजेस की मांग को लेकर सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर!

कुल्टी: अपनी जायज मांगों को लेकर SGW कुल्टी के मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समान काम के लिए समान अधिकार और सेंट्रल वेजेस (केंद्रीय वेतनमान) लागू करने की मांग को लेकर आज सभी श्रमिक लामबंद हो गए। प्रबंधन के टालमटोल वाले रवैये से नाराज होकर कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है।घंटों चली वार्ता रही बेअसरमजदूरों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए चीफ जनरल मैनेजर- वर्क्स CGM (W) और सभी उच्च अधिकारियों (Executives) के सामने अपनी मांगों का पुलिंदा रखा। इस दौरान श्रमिक प्रतिनिधियों और प्रबंधन के बीच घंटों मैराथन बैठक चली। श्रमिकों ने साफ किया कि लंबे समय से वे कम वेतन पर काम कर रहे हैं, जो उनके अधिकारों का हनन है। हालांकि, इतनी लंबी बातचीत के बाद भी प्रबंधन की ओर से श्रमिकों को कोई ठोस आश्वासन या संतोषजनक जवाब नहीं मिला।प्रबंधन के अड़ियल रवैये से आक्रोशप्रबंधन के इस अड़ियल और उदासीन रवैये ने आग में घी का काम किया। वार्ता विफल होने से नाराज SGW कुलटी के सभी वर्कर मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। श्रमिकों का साफ कहना है कि अब खोखले वादों का वक्त निकल चुका है। जब तक प्रबंधन लिखित में उनकी मांगों को पूरा नहीं करता और सेंट्रल वेजेस लागू करने की तिथि घोषित नहीं करता, तब तक यह आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी।कामकाज पूरी तरह ठप, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलेंइस सामूहिक और अचानक हुई हड़ताल के कारण प्लांट का कामकाज पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। उत्पादन से लेकर मेंटेनेंस तक के सारे काम रुक गए हैं, जिससे प्रबंधन को भारी वित्तीय नुकसान की आशंका है। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन ने उनके धैर्य की और परीक्षा ली, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्लांट प्रशासन की होगी।