Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*अदिकार्ना फाउंडेशन ने आसनसोल में CA और डॉक्टर्स को किया सम्मानित*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल: अदिकार्ना फाउंडेशन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस और डॉक्टर्स दिवस के शुभ अवसर पर आसनसोल में विभिन्न चार्टर्ड अकाउंटेंटों और डॉक्टरों को सम्मानित कर उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। इस सम्मान समारोह में एक निजी पोर्टल चैनल का भी सक्रिय सहयोग रहा।


अदिकार्ना फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में समाज के देवदूतों और देश की आर्थिक मजबूती में उनके विशाल योगदान पर प्रकाश डाला था। इसी प्रेरणा से, फाउंडेशन ने इन पेशेवरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया। श्री वर्मा ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि यह गर्व की बात है कि कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार एक चिकित्सक होने के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी हैं। फाउंडेशन के कानूनी सलाहकार और आसनसोल जिला कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सोलंकी ने विधायक डॉ. अजय पोद्दार को उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान, अदिकार्ना फाउंडेशन और निजी न्यूज़ पोर्टल ने सम्मानित किए गए सभी डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंटों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। नियामतपुर निवासी स्वर्गीय राधेश्याम जलान के पुत्र विक्रम जलान, जो स्वयं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उन्हें भी पुष्प और उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, नियामतपुर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रितेश सिंह को भी अदिकार्ना फाउंडेशन और निजी न्यूज़ पोर्टल चैनल द्वारा सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय सम्मान समारोह में अदिकार्ना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष काजल दास, कवि सिंह और संगठन के सदस्य की पुत्री सोनिया साव, जय साव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह पहल समाज के उन स्तंभों को पहचानने और उनका सम्मान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।