Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*अन्नपूर्णा योजना का पैसा अटका, काशीपुर में फूटा महिलाओं का गुस्सा – बांकुड़ा रोड जाम*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*अन्नपूर्णा योजना का पैसा अटका, काशीपुर में फूटा महिलाओं का गुस्सा – बांकुड़ा रोड जाम*

*पुरुलिया:* अन्नपूर्णा भंडार योजना का पैसा खाते में नहीं आने से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने सोमवार को काशीपुर ब्लॉक में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने ब्लॉक ऑफिस के बाहर काशीपुर-बांकुड़ा मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक यातायात ठप रहा।

प्रदर्शन कर रही गगनाबाद की लक्ष्मी बाउरी, बेको की साथी मंडल, रेणुका बनर्जी, कविता महतो, सनका महतो समेत सैकड़ों महिलाओं ने बताया कि प्रशासन ने 17 तारीख तक सभी के खातों में पैसा भेजने का वादा किया था, लेकिन अब तक पैसा नहीं आया है। मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

सूचना मिलते ही काशीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

इस मामले पर काशीपुर के बीडीओ चंदन साहा ने कहा, “जिन लाभार्थियों का पैसा बाकी है, उन्हें बहुत जल्द मिल जाएगा। कई लोगों के नाम में त्रुटि होने के कारण भुगतान में दिक्कत आई थी। आज प्रदर्शन पर आए लोगों के डॉक्यूमेंट्स ले लिए गए हैं, जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।”