Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16777216

शनिवार को आसनसोल के बर्नपुर स्टेशन रोड के पास इस्को (IISCO) प्रबंधन ने अपनी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई तब हुई जब कुछ दिनों पहले आसनसोल नगर निगम के 78 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद अशोक रुद्र ने बर्नपुर स्टेशन रोड पर इस्को की जमीन पर अवैध रूप से तीन दुकानों के निर्माण का आरोप लगाया था। इसके बाद इस्को अधिकारियों ने पहल कर इन अवैध ढांचों को गिरा दिया।

पार्षद अशोक रुद्र ने इस संबंध में बताया कि इस्को के इस इलाके में कुछ अवैध निर्माण हो रहे थे। उस समय स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें इस मामले की जानकारी दी। दुकानदारों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि इस्को अधिकारियों को यह जांच करनी चाहिए कि इस इलाके में ये निर्माण कौन कर रहा है। इसके बाद शनिवार को इस्को प्रबंधन द्वारा इन निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है।