Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं ‘रेल जन संवाद’ का हुआ आयोजन”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 14.10.2026

“आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान एवं ‘रेल जन संवाद’ का हुआ आयोजन”

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

इसी क्रम आज दिनांक:-14.10.2026 में जयचंडी पहाड़, पुरुलिया, बगालिया सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं विभिन्न क्षेत्रों की गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इसके साथ ही बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रियों से स्वच्छता संबंधी सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त की गई। यात्रियों को स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

आद्रा मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के अंतर्गत स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए विभिन्न स्टेशनों पर नियमित रूप से जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

आद्रा मंडल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों एवं आमजन से स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की जाती है।

Latest News