*आसनसोल के BJP नेता पवन सिंह ने की शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात, लिट्टी-चोखा पर हुई सियासी चर्चा*
*आसनसोल।* आसनसोल के चर्चित बीजेपी नेता *पवन सिंह* ने आज नेता प्रतिपक्ष *शुभेंदु अधिकारी* से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संगठन और मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर लंबी बातचीत हुई।
मुलाकात के दौरान एक दिलचस्प और देसी अंदाज भी देखने को मिला। बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने पवन सिंह से हंसते हुए कहा कि वह जल्द ही उनके यहाँ *लिट्टी-चोखा खाने आएंगे।*
पवन सिंह और शुभेंदु अधिकारी की इस मुलाकात के बाद आसनसोल की सियासत गरमा गई है। दोनों की गर्मजोशी और लिट्टी-चोखा वाले इस ऑफर की चर्चा अब राजनीतिक गलियारों से लेकर चाय की दुकानों तक हो रही है।
Post Views: 8








