बर्नपुर: बर्नपुर सम्प्रिति हॉल में आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से विजया सम्मेलनी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ता और जनता को श्रेष्ठ बताते हुए आसनसोल दक्षिण विधानसभा को फिर से जीत हासिल करने का लक्ष्य लिया गया।


पार्टी की विजया सम्मेलनी में आये हुए पार्टी के जिला और राज्य नेताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। सुचारू रूप से चली इस विजय सम्मेलनी में पार्टी नेताओं ने भाजपा को सत्ता से दूर रखते हुए 2026 के विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण विधानसभा को भी जितने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस विजया सम्मेलन को आयोजित करने में ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेन्दु चौधरी का विशेष योगदान रहा। बैठक की शुरुआत माँ दुर्गा के नौ रूप पर महिला कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। वही इस बैठक में मंत्री मलय घटक, वी शिवदासन दासू, विधायक हरेराम सिंह, विधायक तापस बनर्जी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र चक्रवर्ती, ननि चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, महिला जिलाध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, टीएमवाईसी जिलाध्यक्ष पार्थो दियासी, जिला सचिव अनूप माझी, शिक्षक नेता अशोक रुद्र, बीरू रजक, एमआईसी मानस दास, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, डॉ देवासिष सरकार, नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेन्दु चौधरी, टीएमवाईसी के आनंद उपाध्याय, आईएनटीटीयूसी उत्पल सेन, महिला कमेटी की अध्यक्ष कहकशा रियाज, सोना गुप्ता सहित प्रत्येक वार्ड के पार्षद सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।













