Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*एक के बाद एक हादसों को दावत दे रही कुलटी बोरो कार्यालय की मुख्य सड़क मार्ग…*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16777216

*एफसीआई के गोडाउन के अलावा कई अन्य गोदामों के लिये आवाजाही करती हैं सैकड़ों मालवाहक वाहने…*

*सड़क मरम्मती का कार्य नही होने से जगह -जगह पड़े हैं छोटे बड़े दर्जनों गड्ढे…*

*बारिश के कारन सड़क की स्थिति हुई और भी ख़राब लोगों की आवाजाही मे हो रही भारी दिक्क़त…*

कुलटी, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 61 स्थित नियामतपुर कुलटी बोरो कार्यालय जाने वाला मुख्य मार्ग कुछ इस कदर क्षतिग्रस्त हो गया है की आए दिन उस सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोग व वाहने दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, सोमवार को भी एक हादसा हुआ है, जिस हादसे मे एक स्कुल भेन जब उस रास्ते से गुजर रहा था तो वह सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे मे चालक की सूझ -बुझ से पलटी मारते -मारते बच गई, जिसके बाद इलाके के लोगों ने काफी मसक्कत के बाद स्कुल भेन को किसी तरह बाहर निकाला, स्कुल भेन चालक ने कहा वह हर रोज स्कूली बच्चों को उसी रास्ते से लेकर आना -जाना करता है, रास्ता इतना ख़राब है की कब वह किसी घटना -दुर्घटना का शिकार हो जाए वह खुद नही जानता वह आए दिन भगवान भरोसे उक्त रास्ते से गुजरता है, साथ मे स्कुल भेन चालक ने यह भी कहा की इसी रास्ते की कुछ ही दुरी पर कुलटी बोरो कार्यालय है, हर रोज इसी रास्ते का इस्तेमाल कर कुलटी बोरो चेयरमेन से लेकर इलाके के पार्षद सहित अन्य पार्षदों का आना -जाना है, बावजूद उसके उक्त रास्ते की यह बदहाल स्थिति आसनसोल नगर निगम की तमाम विकाश के दावों का खुलेआम पोल खोल रही है, इलाके के लोगों की अगर माने तो उन्होंने सड़क पर पड़े छोटे – बड़े दर्जनों गड्ढों की मरम्मती के कार्य के लिये कुलटी बोरो कार्यालय को लिखित आवेदन किये पर इलाके के लोगों द्वारा दिया गया आवेदम कुलटी बोरो कार्यालय की किसी फाईल मे धूल फांक रहा है, जिसका खामियाजा इलाके के लोगों को ही नही बल्कि कुलटी बोरो चेयरमेन सहित बोरो कार्यालय मे उठने -बैठने वाले तमाम पार्षदों व कर्मचारियों को भी भोगना पड़ रहा है, इलाके के लोगों की अगर माने तो उसी सड़क से नियामतपुर स्थित एफसीआई गोडाउन के अलावा अन्य कई गोदामों मे खाद्य सामग्री लेकर सैकड़ों मालवाहक वाहन प्रतिदिन आना -जाना करते हैं, इसके अलावा नियामतपुर स्टेशन जाने के लिये भी लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, यूँ कहें की छोटी बड़ी वाहनों सहित सैकड़ों लोगों का भी आना -जाना इसी रास्ते से होता है, ऐसे मे इस रास्ते की यह बदहाल स्थिति लोगों के लिये एक बड़ी समस्या बन चुकी है, जिस समस्या का समाधान कब होगा यह कहना बहोत मुश्किल है, वह इस लिये की इलाके के लोगों ने जब भी उक्त सड़क की मरम्मती के कार्य के लिये जब भी बोरो कार्यालय को आवेदन दिया तब -तब उनको यह आश्वासन मिला और यह दावा भी किया गया की उक्त सड़क बहोत जल्द बन जायेगा और लोगों की समस्या बहोत जल्द पूरी हो जायेगी पर बोरो कार्यालय द्वारा दिए गए ना तो वादे पुरे हुए और ना ही दावे, ऐसे मे एक बार फिर बोरो चेयरमेन चैतन्य माजी द्वारा इलाके के लोगों को एक बार फिर कुलटी बोरो कार्यालय जाने वाली बदहाल सड़क की मरम्मती के लिये आश्वासम दे दिया गया है, जिस आश्वासन के बाद इलाके के लोगों को एक नई उम्मीद जग गई है, की शायद इस बार जरूर सड़क बन जायेगा और उक्त सड़क से गुजरने वाले लोगों को वर्षों बाद एक बड़ी राहत मिल जायेगी