Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कदभिटा मोड़ पर चोरी मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस हिरासत की मांग

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कदभिटा मोड़ पर चोरी मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस हिरासत की मांग

कुल्टी: कुल्टी थाना के चौरंगी फांड़ी के अंतर्गत देन्दुआ कल्याणेश्वरी रोड पर कदभिटा मोड़ के पास हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कदभिटा नोटिफाइड एरिया के निवासी गोपाल सेन को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अनिरुद्ध शाउ के घर और उससे सटी बर्तन की दुकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला सामने आते ही चौरंगी फांड़ी के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से जांच शुरू की और महज कुछ ही समय में मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी गोपाल सेन ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया है।
शनिवार को आरोपी को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ पुलिस ने आगे की जांच और पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में सौंपने की अपील की है। इस घटना के बाद पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस गश्त और निगरानी को काफी बढ़ा दिया गया है।