कुल्टी की लाइफ लाइन के नाम से जाने वाले लोको पुल दो वर्षो के बाद निर्माण कार्य पुरा, बिधायक ने उद्घाटन कर किया प्रारम्भ.
कुल्टी. कुल्टी की लाइफ लाइन के नाम से जाने वाले कुल्टी लोको पुल का निर्माण कार्य दो वर्षो के बाद पुर्ण किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन कुल्टी के भाजपा बिधायक अजय पोद्दार रबिवार को प्रारम्भ किया, आसनसोल रेल मंड़ल की ओर से कुल्टी 12 न0 लोको लाइन स्थित जर्जर रेलवे ब्रिज का पुनःनिर्माण किया गया, निर्माण कार्य पूरा होने पर कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ.अजय पोद्दार ने रविवार की शाम इस रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया।डॉ.अजय पोद्दार ने कहा कि कुल्टी लोको लाइन रेलवे ब्रिज केंदुआ बाजार के लोगों का लाइफ लाइन कहा जाता है।इस इलाके के लोग इस रेलवे ब्रिज से होकर ही बराकर आसनसोल जीटी रोड तक पहुँचते है।यह ब्रिज जर्जर हो गया था।जिसके कारण रेलवे ने इस ब्रिज पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था।हालांकि रेलवे ने पैदल या दो पहिया वाहन को आने जाने के लिये उक्त ब्रिज के पास एक वैकल्पिक ब्रिज का निर्माण किया था।रेलवे की ओर से इस रेलवे ब्रिज का पुनः निर्माण करने में लगभग दो वर्ष का समय लगा।तब तक इस इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।भाजपा विधायक की मांग पर रेलवे ने युध्द स्तर पर ब्रिज का पुनः निर्माण किया।इस ब्रिज को पुनः खुल जाने से केंदुआ हाई स्कूल एवं कुल्टी हिन्दी बालिका विदयालय में पढ़ने वाले बच्चों को अब परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।भाजपा की ओर से इस ब्रिज के उद्घाटन पर सामारोह का आयोजन किया गया।जिसमें पार्टी के सचिव रंजीत वर्मा ने विधायक डॉ.अजय पोद्दार को भब्य स्वागत एवं सम्मानित किया।रंजीत वर्मा ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधायक से इस ब्रिज की पुनः निर्माण की मांग की थी।उन्होंने रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा नेता बिराज सिंह,दीपक झा,बुम्बा चौधरी,अमर सिंह,बबलू साव,नारायण साव,शेखर जयसवारा,गुडू सिंह,श्रवण वर्मा,पपु साव,भूटका साव सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।










