Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में बीएमएस के विजयी श्रमिक नेताओं का अभिनंदन कुल्टी क्लब सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में बीएमएस के विजयी श्रमिक नेताओं का अभिनंदन

कुल्टी क्लब सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

कुल्टी , रविवार की शाम कुल्टी क्लब के सभागार में कुल्टी बीएमएस के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बर्नपुर इस्को मजदूर संघ के चुनाव में विजयी हुए बीएमएस के श्रमिक नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से विजयी बीएमएस के जनरल सेक्रेटरी संजित बनर्जी, कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स के जनरल सेक्रेटरी संजित प्रसाद तथा बीएमएस के अध्यक्ष अजय सिंह उपस्थित रहे। कुल्टी बीएमएस की ओर से सभी विजयी नेताओं को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान देकर बधाई दी गई।

इस अवसर पर कुल्टी बीएमएस के जनरल सेक्रेटरी उत्पल घोष, अध्यक्ष राजकिशोर कोइरी , फेडरेशन सदस्य बच्चू कुमार, बीएमएस के वरिष्ठ नेता बिनय सिंह तथा पश्चिम बर्धमान जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मांझी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुल्टी बीएमएस के पदाधिकारियों मिथिलेश राय, विशाल मांझी एवं आनंद झा के अलावा बीएमएस के सदस्य प्रेमनाथ पांडे, रवि शंकर चौबे, राजेश शर्मा, सुब्रत मांझी, विद्युत गोप, शेखर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने श्रमिक हितों की रक्षा, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले दिनों में मजदूरों के अधिकार एवं कल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।

विजयी नेताओं के सम्मान में आयोजित इस समारोह में बीएमएस कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं नई ऊर्जा देखने को मिली। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विजयी नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।