कुल्टी में भाजपा की बंपर जीत: वार्ड 62 के कार्यकर्ताओं ने ‘चुनावी चाणक्य’ केशव पोद्दार का किया भव्य नागरिक अभिनंदन
बराकर: कुल्टी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने लगातार दूसरी बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़े अंतर से शिकस्त देकर कुल्टी सीट पर कमल खिलाया है।
इस ऐतिहासिक सफलता के बाद से ही विधायक कार्यालय में जश्न और सम्मान समारोहों का दौर लगातार जारी है। मंगलवार सुबह कुल्टी के विभिन्न वार्डों से आए कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 62 के चीनाकुड़ी और बराकर क्षेत्र से भीम हाड़ी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला व युवा कार्यकर्ता विधायक कार्यालय पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने कुल्टी में भाजपा की इस बड़ी जीत की रणनीति बनाने वाले ‘चुनावी चाणक्य’ और भाजपा जिला सचिव केशव पोद्दार का गर्मजोशी से स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें विशाल फूलों की माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यकर्ता ही जीत के असली हकदार: केशव पोद्दार
अपने नागरिक अभिनंदन से गद्गद भाजपा जिला सचिव केशव पोद्दार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पार्टी के ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले हर एक कर्मठ वर्कर की है। बूथ स्तर से लेकर वार्ड और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की है। मैं तो बस इस जीत की माला का एक धागा हूँ, जबकि इसके असली और सुंदर फूल हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता हैं।”
समारोह में ये रहे उपस्थित:
इस विजय अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से सुदीप बाउरी, चंदन बाउरी, प्रभात बाउरी, संतोष हारी, विनोद सिंह, अमित बाउरी, उमा साव, लीला बाउरी, रोबिन बाउरी, गोपाल रुईदास, तारा बाउरी, भोला हारी, दीपक हारी और लालू हारी सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।










