Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

केंदुआ बाजार में अखंड हरिकीर्तन शुरू, आध्यात्मिक चेतना और भाईचारा बढ़ाना मुख्य उद्देश्यमंच की अनूठी पहल:

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

केंदुआ बाजार में अखंड हरिकीर्तन शुरू, आध्यात्मिक चेतना और भाईचारा बढ़ाना मुख्य उद्देश्यमंच की अनूठी पहल:

कुल्टी के हनुमान मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आगाज

कुल्टी :श्री कृष्ण युवा जागरण मंच, केंदुआ बाजार (कुल्टी) के तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक उत्सव का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।24 घंटे का अखंड कीर्तन और भंडारामंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस दो दिवसीय उत्सव के पहले दिन, 30 मई 2026 (शनिवार) को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ किया गया है। हरे कृष्ण महामंत्र की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इसके अगले दिन, 31 मई 2026 (रविवार) को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या की समाप्ति के बाद महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोरश्री कृष्ण युवा जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं और समाज को अपनी जड़ों से जोड़ना बेहद जरूरी है। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य समाज में आध्यात्मिक चेतना को जगाना, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों के बीच आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में मंच के सभी सदस्य और स्थानीय निवासी पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।