Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कोल इंडिया के सीवीओ ने किया ईसीएल का दौरा*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

*कुनुस्तोड़िया के टैगोर मेमोरियल हॉल में अधिकारियों से किया संवाद*

*नारायणकुड़ी हाइवाल खनन परियोजना का भी किया परिदर्शन*

जामुड़िया। कोल इंडिया लिमिटेड में पिछले 18 अगस्त से तीन माह व्यापी सतर्कता जागरूकता अभियान मनाया जा रहा जिसके तहत कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को ईसीएल क्षेत्र का दौरा किया और कुनुस्तोड़िया के टैगोर मेमोरियल हॉल में अधिकारियों से किया संवाद कर उन्हें अपने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता के साथ काम करने और कंपनी हित को सर्वोपरि रखने हेतु प्रेरित और प्रोत्साहित किया। श्री त्रिपाठी ने उपस्थित सभी को सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलवायी। ग़ौरतलब है कि इस संवाद-सत्र में ईसीएल की मुख्य सतर्कता अधिकारी श्रीमती दीप्ति पटेल की विशिष्ट उपस्थिति रही और उन्होंने ईसीएल में चल रहे सतर्कता जागरूकता अभियान की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया और सभी से सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की।

सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की ओर से स्थानीय स्कूलों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सीवीओ, सीआईएल व सीवीओ, ईसीएल के करकमलों से सम्मानित किया गया। इस समागम में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के साथ ईसीएल के अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अनंत घोष ने किया और कहा कि इनके आगमन से समूचा ईसीएल परिवार अभिभूत हुआ है और हमारे बीच नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है। उल्लेखनीय है कि श्री त्रिपाठी ने क्षेत्र की नारायणकुड़ी हाइवाल खनन परियोजना का भी परिदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी ने पौधारोपण भी किया।