जनता के बीच मजबूत पकड़, सादगी और मिलनसार व्यवहार से विधायक सुरेश यादव को मिल रहा जनसमर्थन
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के समाजवादी पार्टी के सदर विधायक सुरेश यादव अपनी सादगी, सरल स्वभाव और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने के चलते क्षेत्र में विशेष पहचान बनाए हुए हैं। वर्ष 2012 से जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शामिल होने और लोगों की समस्याओं को सुनने की उनकी कार्यशैली ने क्षेत्र में एक अलग विश्वास कायम किया है।
विधायक सुरेश यादव का जनता के प्रति सहज व्यवहार, सभी वर्गों के लोगों को सम्मान देना और बिना किसी भेदभाव के लोगों से मिलना उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण माना जाता है। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी उनकी सक्रियता की चर्चा होती रहती है। सड़क, बिजली, प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को लेकर उनकी भूमिका को स्थानीय लोग सराहते हैं।
विधायक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह आम जनता के बीच पहुंचकर लोगों की बात सुनते हैं। क्षेत्र के लोगों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उनका मेलजोल लगातार बना रहता है। यही वजह है कि समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच उनके प्रति अपनापन और सम्मान देखने को मिलता है।
क्षेत्र के एडवोकेट जाव्वद अहमद के पुत्र अब्दुल वहाब सहित कई युवाओं और शिक्षित वर्ग के लोगों के बीच भी विधायक के व्यवहार और जनसंपर्क को लेकर सकारात्मक चर्चा रहती है।
राजनीतिक गलियारों में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में विधायक सुरेश यादव की जनता के बीच बनी पकड़, उनका मिलनसार स्वभाव और वर्षों से कायम जनसंपर्क उनके राजनीतिक भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समर्थकों को उम्मीद है कि जनता का यही प्यार और विश्वास वर्ष 2027 में भी उनके साथ बना रहेगा।
जनता के बीच रहना, जनता की बात सुनना और लोगों को सम्मान देना ही विधायक सुरेश यादव की राजनीति की पहचान बनती जा रही है।










