Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*जनपद बाराबंकी के विकासखंड पूरेडलई के ग्राम रानीमऊ में जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेले का आयोजन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*जनपद बाराबंकी के विकासखंड पूरेडलई के ग्राम रानीमऊ में जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेले का आयोजन*

*मोटे अनाज के उत्पादन एवं उपभोग को प्रोत्साहित करने पर दिया गया विशेष जोर*

बाराबंकी,(अबू शहमा अंसारी)विकासखंड पूरेडलई के ग्राम रानीमऊ स्थित खेल मैदान में दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, उत्तर प्रदेश शासन, सतीश चंद्र शर्मा द्वारा की गई।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद में मोटे अनाज (मिलेट्स) के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उपभोग को प्रोत्साहित करने तथा कृषकों एवं आमजन को मिलेट्स के पोषणात्मक एवं स्वास्थ्यवर्धक महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पूरेडलई रितेश सिंह उर्फ मिंटू , जगदीश प्रसाद गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कृषि विभाग की ओर से उप कृषि निदेशक उमेश कुमार साहू एवं जिला कृषि अधिकारी राजित राम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला गन्ना अधिकारी दुष्यन्त वर्मा एवं सहायक निदेशक मत्स्य श्री अक्षय लाल निषाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। महोत्सव में क्षेत्र के एक हजार से अधिक कृषक बंधुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा मोटे अनाज की उपयोगिता एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कृषकों का आह्वान किया कि मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देते हुए कृषि विविधीकरण को अपनाया जाए तथा अधिक से अधिक क्षेत्रफल में मिलेट्स का उत्पादन किया जाए। उन्होंने आमजन से भी अपने दैनिक आहार में मोटे अनाज को सम्मिलित करने तथा इसके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
मंत्री द्वारा कहा गया कि मिलेट्स पोषण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण फसलें हैं तथा इनके उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देकर पोषण सुरक्षा, सतत कृषि एवं कृषक हितों को मजबूती प्रदान की जा सकती है। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।
मिलेट्स महोत्सव के दौरान कृषकों को मिलेट्स की उन्नत प्रजातियों, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक, फसल प्रबंधन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मोटे अनाज से तैयार विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं उत्पादों के माध्यम से इनके पोषण एवं उपयोगिता के संबंध में जनसामान्य को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा कृषकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि, गन्ना, मत्स्य एवं अन्य विभागीय योजनाओं तथा मिलेट्स उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए विभागीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। कृषकों को कृषि में नवीन तकनीकों के प्रयोग तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक श्री उमेश कुमार साहू द्वारा माननीय राज्य मंत्री जी, उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त कृषक बंधुओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके उपरांत जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेले का विधिवत समापन किया गया।
मिलेट्स महोत्सव के माध्यम से जनपद में मोटे अनाज के उत्पादन एवं उपभोग को प्रोत्साहित करने, कृषकों को नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा जनसामान्य में पौष्टिक आहार के रूप में मिलेट्स के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।