जामुड़िया — जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत वार्ड संख्या तीन के बैजेंतीपुर ग्राम में कांग्रेस पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। स्थानीय कार्यकर्ता सेख रफीकुल के सतत प्रयास से बैजेंतीपुर ग्राम में क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह एवं जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परितोष बाउरी ने। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और उसकी प्रासंगिकता पर अपने अपने विचार प्रगट किया। इस अवसर पर लगभग एक सो पचास लोगों ने कांग्रेस का झंडा पकड़ कर पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित थे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शशी भूषण दुबे , जिला कांग्रेस के सचिव सोमनाथ चटर्जी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सरन चौधरी, ज़िला युवा कांग्रेस के महासचिव कुंदन शर्मा, असलम रज़ा, सेख नाजीर , इरशाद मांझी, कोशिक वाद्यकर एवं अन्य उपस्थित थे।











