Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

जेल की सलाखें भी नहीं बदल पाईं फितरत! 10 साल की सजा काटते ही फिर हेरोइन के साथ दबोचा गया तस्कर दंपति!

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जेल की सलाखें भी नहीं बदल पाईं फितरत! 10 साल की सजा काटते ही फिर हेरोइन के साथ दबोचा गया तस्कर दंपति!

कुलटी :कानून का खौफ न पुलिस का डर! नशे के दलदल में धंसा एक दंपति सजा काटने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 10 साल की कठोर कारावास भुगतने के ठीक बाद, यह शातिर तस्कर पति-पत्नी एक बार फिर भारी मात्रा में हेरोइन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इस गिरफ्तारी के बाद से कुलटी और नियमतपुर इलाके के अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। कौन हैं ये ‘सुपर नटवरलाल’ दंपति?सलाखों के पीछे से निकलकर दोबारा मौत का सामान बेचने वाले इन आरोपियों की पहचान पप्पू अंसारी और उसकी पत्नी सुबेतारा खातून के रूप में हुई है। ये दोनों कुलटी थाना क्षेत्र के नियमतपुर फाड़ी अंतर्गत बामुंडिहा मदरसा पाड़ा के रहने वाले हैं। रानीसायर मोड़ पर फिल्मी स्टाइल में बिछा जालनियमतपुर फाड़ी के जांबाज सब-इंस्पेक्टर (SI) मिलन भुईं को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में हेरोइन की एक बड़ी खेप पहुंचने वाली है। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और रानीसायर मोड़ के पास IISCO बाईपास रोड पर इस दंपति को घेर लिया। जब पुलिस ने इनकी तलाशी ली, तो इनके पास से 24 ग्राम चमचमाती हेरोइन और नशा तस्करी से जुड़े कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। पुराना है ‘क्राइम रिकॉर्ड’, कोर्ट ने दी थी कड़ी सजापुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर जो सच सामने आया, उसने अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। यह कोई नौसिखिए अपराधी नहीं हैं। साल 2020 में भी इन्हें ड्रग्स तस्करी के मामले में दबोचा गया था। आसनसोल की विशेष NDPS अदालत ने इन्हें दोषी पाते हुए 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन जेल से बाहर आते ही इस दंपति ने दोबारा मौत का व्यापार शुरू कर दिया। पुलिस की रडार पर अब ‘बड़ा सिंडिकेट’पुलिस का साफ मानना है कि यह 24 ग्राम हेरोइन तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। आशंका है कि यह दंपति किसी बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह (Drug Syndicate) के लिए काम कर रहा है। पुलिस अब इनके कॉल डिटेल्स और सप्लाई नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इस काले धंधे के आकाओं तक पहुंचा जा सके। 10 दिन की रिमांड पर अड़ी पुलिसगिरफ्तार तस्कर दंपति को गुरुवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया। नशे के इस पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने और मुख्य सप्लायर का नाम उगलवाने के लिए कुलटी थाना पुलिस अदालत से 10 दिनों की पुलिस कस्टडी (PC) की मांग कर रही है। देखना होगा कि खाकी के डंडे के आगे यह दंपति अब कौन से बड़े राज उगलता है।