Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ चार गिरफ्तार

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ चार गिरफ्तार

आसनसोल: पंजाबी मोड़ फांड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने डकैती की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को हथियारों और एक ओमिनी वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात पंजाबी मोड़ फांड़ी इलाके में छह संदिग्ध युवक एक ओमिनी गाड़ी में सवार होकर कथित तौर पर डकैती की वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी नजमुल हुदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक पाइप गन, कारतूस, अन्य हथियार और एक ओमिनी वाहन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरोह में कुल छह लोग शामिल थे, जिनमें से दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अलाउद्दीन उर्फ लादेन (23), शेख अजहरुद्दीन (30), शेख हुसैन (19) और मो. ताज खान (19) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बीरभूम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किस स्थान पर डकैती की योजना बना रहे थे तथा इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।