Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

डॉक्टर्स डे पर मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का सेवा संकल्प, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीज लाभान्वित

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

डॉक्टर्स डे पर मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का सेवा संकल्प, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीज लाभान्वित

बराकर: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कुल्टी के विधायक और राज्य मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने बराकर पेड़ा गली स्थित अपने क्लीनिक में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों के बीच दवाइयां भी वितरित की गईं।डॉ. पोद्दार लंबे समय से गरीब और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं। शिविर के दौरान उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक का पहला और सर्वोच्च धर्म हर मरीज का इलाज करना है। चिकित्सा के क्षेत्र में मरीज की जाति, धर्म या राजनीतिक पहचान का कोई स्थान नहीं होता। अस्पताल में आने वाला हर व्यक्ति केवल एक मरीज होता है और उसे पूरी तरह स्वस्थ करना ही डॉक्टर का एकमात्र कर्तव्य है।शिविर में पहुंचे मरीजों ने मंत्री की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसे शिविर किसी वरदान से कम नहीं हैं। डॉ. पोद्दार वर्षों से जनसेवा और चिकित्सा के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, यही कारण है कि जनता ने उन्हें दो बार भारी बहुमत देकर अपना विधायक चुना है।डॉ. पोद्दार ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि विधायक और मंत्री होने के नाते भी वे स्वास्थ्य, विकास या किसी भी अन्य समस्या में आम जनता की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितैषी शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।