मसौली बाराबंकी। थाना मसौली में गुरुवार को कस्बा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अभय गुप्ता की भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनके स्थानांतरण की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों में मायूसी का माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों जवानों और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि एसआई अभय गुप्ता ने 17 मार्च 2024 से 9 जुलाई 2026 तक लगभग 28 माह तक थाना मसौली में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ समाधान किया। अपने सरल स्वभाव मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यकुशलता के कारण उन्होंने क्षेत्र की जनता के बीच विशेष पहचान बनाई। विदाई समारोह में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने एसआई अभय गुप्ता को माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदार एवं जनहितैषी कार्यशैली को मसौली क्षेत्र हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राजकरन, उपनिरीक्षक मनदीप सिंह, कांस्टेबल आकाश मौर्य, अंकित सचान, नोमिलाल, सुगम यादव सहित महिला पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण










