Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*दोस्तो के साथ नहाने गए युवक की दामोदर नदी में डूबकर मौत*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत भूतनाथ मंदिर समीप दामोदर नदी में रविवार को दोस्तों के साथ नहाने के क्रम में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 50 अंतर्गत चेलीडांगा, एसबी गराई रोड, नजरुल पल्ली निवासी अनुराग शर्मा (22) के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह आसनसोल के चेलीडांगा निवासी 7/8 युवक बर्नपुर स्थित भूतनाथ मंदिर के पास दामोदर नदी में स्नान करने गए थे। इनमें नजरुल पल्ली के अनुराग शर्मा भी शामिल थे। वे दोपहर के समय नदी पर गये। तभी किसी तरह अनुराग पानी के बहाव में डूब गया। हालाँकि, उसके दोस्त बच गए। शोर सुनकर कई सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही हीरापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। खबर पाकर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोपहर करीब तीन बजे बेहोशी की हालत में अनुराग को नदी से बाहर निकाला। उसे तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने युवक की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही आसनसोल नगर निगम के वार्ड पार्षद सह उपमेयर अभिजीत घटक जिला अस्पताल पहुंचे। बाद में युवक को जिला अस्पताल से आसनसोल के सेनरेल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। फिर शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक को आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया।
पुलिस ने बताया कि दामोदर नदी में नहाने के दौरान लापरवाही के कारण युवक की डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह आसनसोल जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। गौरतलब है कि लगभग दस दिन पहले बर्नपुर के भूतनाथ मंदिर से सटे इलाके में दामोदर नदी में एक और घटना घटी थी। इसी तरह की एक घटना में बर्नपुर के नरसिंहबांध इलाके के दो किशोरों की अपने दोस्तों के साथ स्नान करते समय नदी में डूबने से मौत हो गई।