Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पत्रकार रहमान अली खान के घर दोहरी खुशियों का जश्न, बेटे शिहाब खान और बेटी सिद्रर खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पत्रकार रहमान अली खान के घर दोहरी खुशियों का जश्न, बेटे शिहाब खान और बेटी सिद्रर खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

मसौली, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के ग्राम पंचायत सुरसंण्डा निवासी पत्रकार रहमान अली खान के परिवार में दोहरी खुशियों का माहौल देखने को मिला। उनके पुत्र शिहाब खान का चौथा जन्मदिन और पुत्री सिद्रर खान का प्रथम जन्मदिन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दोनों बच्चों को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन समारोह का शुभारंभ मिलाद शरीफ एवं कुरानखानी के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों बच्चों की सलामती, अच्छी सेहत, लंबी उम्र और कामयाबी के लिए दुआएं मांगीं। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और परिजनों के उत्साह से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।

इस अवसर पर समाजसेवी जाव्वद अहमद एडवोकेट, सपा नेता सिराज अहमद, वरिष्ठ पत्रकार विशाल गुप्ता, पत्रकार शाहिद हुसैन, प्रधान प्रतिनिधि धीरज कुमार, रजी अहमद, शहजादे राजा खान, मुस्ताक खान सहित गांव एवं क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समारोह में शामिल सभी अतिथियों ने नन्हे शिहाब खान और सिद्रर खान को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। पत्रकार रहमान अली खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

दोनों बच्चों के जन्मदिन पर परिवार में खुशियों का माहौल छाया रहा। यह अवसर परिवार और शुभचिंतकों के लिए यादगार बन गया।

Latest News

Related News