Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पश्चिम बंगाल में भी बुलडोजर कार्रवाई तेज हो गई।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

राज्य में भाजपा की सत्ता आते ही अन्य प्रदेशों की तरह पश्चिम बंगाल में भी बुलडोजर कार्रवाई तेज हो गई। सरकारी जमीन पर कब्जा, अतिक्रमण कर बनाए गए मकान, दुकानों के साथ तृणमूल कार्यालय के बाद अब बर्नपुर में कांग्रेस एवं सीपीएम के कार्यालय पर बुलडोजर चलाया गया। शुक्रवार को बर्नपुर के बाटा स्थित कांग्रेस कार्यालय तथा गुरुद्वारा रोड स्थित सीपीएम कार्यालय को सेल आईएसपी ने अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। हालांकि बाटा रोड में कांग्रेस कार्यालय को तोड़े जाने के दौरान वहां निर्मित शहीद बेदी को तोड़े जाने का कांग्रेस कर्मियों ने विरोध जताया। मामला बढ़ता देख शहीद बेदी को नहीं तोड़ा गया। इस दौरान मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह कांग्रेस के हीरापुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह ने सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में जारी बुलडोजर कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने लोगों को इसके विरोध में एकजुट होकर बुलडोजर संस्कृति का विरोध करने की अपील की। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, सीपीएम कार्यालयों के बाद अब आईएसपी प्रबंधन ने बर्नपुर में फुटपाथी दुकानदारों के दुकानों को हटाने के लिए कमर कस ली।