पुरुलिया में राशन भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, खुद जमीन पर उतरे खाद्य मंत्री अशोक कीर्तनिया
पुरुलिया। राज्य सरकार ने राशन प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में राज्य के खाद्य मंत्री अशोक कीर्तनिया ने खुद मोर्चा संभालते हुए पुरुलिया का औचक दौरा किया। वह सीधे राशन कार्ड धारकों के घरों तक पहुंचे और उनसे जमीनी हकीकत जानी।दौरे के दौरान खाद्य मंत्री ने आम जनता से सीधे बातचीत की। उन्होंने खुद जांच की कि लोगों को राशन सेवा समय पर मिल रही है या नहीं, अनाज की गुणवत्ता कैसी है और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक ठीक से पहुंच रहा है या नहीं। मंत्री ने आम लोगों की शिकायतें और उनके सुझाव भी ध्यान से सुने।सरकार का साफ कहना है कि राशन प्रणाली में किसी भी तरह की गड़बड़ी या धांधली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असली लाभार्थियों को उनका पूरा हक दिलाने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसे औचक निरीक्षण और कड़े कदम जारी रहेंगे।










