Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पूर्व चेयरमैन मधुरकांत शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पूर्व चेयरमैन मधुरकांत शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

बराकर: पूर्व कुल्टी नगरपालिका के अध्यक्ष और फॉरवर्ड ब्लॉक के दिग्गज नेता कामरेड मधुरकांत शर्मा के निधन के बाद आज संध्या बराकर पेड़ा गली स्थित पंचायती ठाकुरबारी में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कुल्टी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में समाज के हर वर्ग के लोग उन्हें नमन करने पहुँचे।
राजनीति के ‘शेर’ और सर्वमान्य नेता
मधुरकांत शर्मा केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि कुल्टी की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। फॉरवर्ड ब्लॉक के टिकट पर लगातार पांच बार पार्षद चुने जाने वाले मधुरकांत जी अपने वार्ड में ‘शेर’ की तरह लोकप्रिय थे। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उनके पक्ष में हर समुदाय के लोगों का वोट रहता था, जो उनकी धर्मनिरपेक्ष छवि और जमीनी पकड़ को दर्शाता है।
गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि
इस शोक सभा में बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी, राजनीतिक नेता और बड़ी संख्या में पत्रकार एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि मधुरकांत शर्मा ने नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षद के रूप में कुल्टी के विकास के लिए जो कार्य किए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जाना क्षेत्र की राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव और संघर्षशील जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की आवाज को प्राथमिकता दी, यही कारण है कि आज उनके जाने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।