*बराकर।* बराकर मुश्लिम वेलफेयर सोसाइटी की और से गुरुवार को मदरसा रोड स्थित एक निजी मैरिज हॉल में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया, रानीगंज के एक निजी अस्पताल के चिकित्स्कों की टीम के सहयोग से चिकित्सा की गयी, तक़रीबन 150 से भी ज्यादा महिला पुरुष बच्चो ने इस स्वास्थ्य शिविर मे अपनी चिकित्सा और उपचार करवाया, इस दौरन शिविर मे कार्डियोलॉजिस्ट के चिकित्सक, गाइनेकोलॉजिस्ट एवं एमडी डॉक्टर नर्स मुख्य रूप से उपस्थित थे, जहां पर निशुल्क शुगर जांच,इसीजी ,ब्लड प्रेशर जांच किया गया, शिबिर मे बराकर मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदर अली हुसैन मुन्ना ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगो के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन संस्था की और से लगाया गया हैँ, जिसका लाभ सभी ने उठाया, कैंप को सफल बनाने मे
अब्दुल बारी, सैयद संजू, एजाज अंसारी, वसीम अंसारी ,बंटी खान ,हाजी कल्लू, हाजी नईम, हाजी जाहिद का अहम् योगदान रहा,



























