Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने दिया 15 दिनों में अस्पताल की जर्जर सड़क बनाने का निर्देश

बराकर: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) के पावन अवसर पर बराकर स्थित आस्था अस्पताल में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सह सूबे के माननीय मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मंत्री का भव्य अभिनंदनकार्यक्रम के दौरान आस्था अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन समिति ने मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार को डॉक्टर्स डे की बधाई दी। अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और उत्तरीय (अंगवस्त्र) भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन और स्वागत किया।वर्षों पुरानी सड़क की समस्या का होगा समाधानइस अवसर पर डॉक्टरों ने मंत्री महोदय के समक्ष अस्पताल की मुख्य सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया। डॉक्टरों ने बताया कि यह मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में है। इसके निर्माण के लिए पिछली सरकार को कई बार लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन पूर्ववर्ती कार्यकाल में इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मरीजों और एम्बुलेंस को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।डॉक्टरों की इस जायज मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने तत्परता दिखाई। उन्होंने मौके से ही नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आगामी 15 दिनों के भीतर आस्था अस्पताल की इस मुख्य सड़क का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।अस्पताल कर्मियों और कुल्टी वासियों में खुशी की लहरमंत्री डॉ. पोद्दार के इस त्वरित फैसले से आस्था अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और सभी स्टाफ सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। अस्पताल के डायरेक्टर बापी दा ने मंत्री महोदय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “यह समस्त कुल्टी वासियों का सौभाग्य है कि हमारे क्षेत्र से डॉ. अजय कुमार पोद्दार जैसे कर्मठ व्यक्ति विधायक और मंत्री बने हैं, जो जनता की समस्याओं को इतनी गंभीरता से सुनते और सुलझाते हैं।”प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूदइस गरिमामयी कार्यक्रम में बराकर फाड़ी प्रभारी अंजान कुमार रजक और एएसआई (ASI) असीम चक्रवर्ती सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में स्थानीय युवाओं और अस्पताल कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।