बराकर सब ट्रैफ़िक गार्ड के द्वारा बराकर मे सड़क के ऊपर अवैध तरीके से खड़े दर्ज़नो वाहनों का काटा चालान.
बराकर, बराकर मे सडक पर जहा चाहे वहा दो चक्का, चार चक्का, टोटो, ओर ऑटो, के वाहन चालक अपनी गाड़ी खड़ा कर बाजार करने लगते है, इस मामले को लेकर सोमवार को बराकर सब ट्रैफ़िक गार्ड के ओसी बिनय लायक ने जबरदस्त अभियान चलाते हुवे 6 मोटर साईकिल, स्कूटी, 5 कार, ओर 5 ऑटो को सडक के ऊपर लोक कर चालान काटा,इस घटना के बाद सडक पर अवैध तरीके से वाहन रखने वालो मे मची अफरा तफरी, अवैध तरीके से सड़क पर वाहनो के खड़े करने से लगातार बराकर बस स्टैंड, बैगुनिया बाजार, बराकर स्टेशन रोड मे लगातार लोग जाम की समस्या से जूझते रहते है,वही ऑटो चालकों ओर टोटो चालकों से त्रस्त हो रहा है बराकर बाजार, इस अभियान को लेकर आम लोगो ने बराकर ट्रैफ़िक अधिकारी की सराहना की है, वही दूसरी ओर लोगो का कहना है की बराकर बस स्टैंड से लेकर बराकर ऊपर बाजार तक सडक के ऊपर दुकान लगाने वाले ठेला लगाकर सब्जी बाजार लगाने वालो के ऊपर ट्रैफ़िक अधिकारी का ध्यान नहीं है, जो जाम का मुख्य कारण है, ब्यवसाई दुकानों के बाहर तक सामान रखते है, ग्राहक आते है तो बाईक सड़क पर ही खड़ी करेंगे, बाजार मे दुकानदारों को अपनी दुकान के सामान दुकान के बाहर रखना बंद करवाना आवश्यक है, वरना जाम की समस्या कभी भी बराकर बाजार से ख़त्म नहीं होंगी, बराकर बस स्टैंड के पास जितने सब्जी बिक्रेता है सभी ठेला लगाकर सड़क पर सब्जी का बाजार लगा रहे जहा हर समय सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, वही बराकर स्टेशन मोड पर रेल स्टेशन से बराकर मोड़ तक टोटो का जमावड़ा जो जाम का मुख्य कारण है, इस बिषय के ऊपर ट्रैफ़िक चेम्बर ओर बराकर बाजार के ब्यवसाई को खुद देखने की जरुरत है, नहीं तो बराकर के जाम की समस्या को कोई छुटकारा नहीं दिला सकता,










